बी पी गुप्ता बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज, यू ब्लॉक, गोविंद नगर, कानपुर - 208006
एक सृजनशील समाज की जड़े सशक्त शिक्षा प्रणाली में निहित है। शिक्षा न केवल अपने आप में एक लक्ष्य है, बल्कि यह सामाजिक बदलाव का प्रबल वाहक भी है।श्रेष्ठता हासिल करने के इस ध्येय में हम आपको आमंत्रित करते हैं और यहाँ आपका स्वागत करने में प्रसन्नता महसूस करते हैं। जीवन में मिला एक अच्छा शिक्षक एक दिशाहीन बालक को भी आदर्श नागरिक में बदल देने की सामर्थ्य रखता है। हमारा ध्येय राष्ट्रवाद व धर्मनिरपेक्षता की भावना का प्रसार करना है।
युवा पीढ़ी के गिरते हुए नैतिक मूल्यों के संदर्भ में स्वीकारने की आवश्यकता है कि शिक्षण व्यवसाय के प्रति उचित श्रद्धा भाव उत्पन किया जाए और शिक्षकों को समाज में यथाचित समान दिया जाये। इस उद्देश्य की प्राप्ति हेतु हम अपनी युवा.पीढ़ी मे उत्तरदायित्व व जवाबदेही की संस्कृति को विकसीत करना चाहते हैं। अपने राष्ट्र को स्वस्थ व समृद्ध बनाने के लिए संगठित होकर आगे बढ़ना होगा।
हमारे युवा राष्ट्र निर्माण के स्तम्भ हैं। उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण व आत्ममंथन की भावना विकसित करने के लिए हम वचनबद्ध हैं। हम आपको चरमोत्कर्ष तक पहुँचाने का संकल्प लेते हैं। आपका परिश्रम और दृढ़ निश्चय ही एक साथ मिलकर आपको आदर्श नागरिक बना सकता हैं क्योंकि महानता हमेशा ईमानदारी व कर्मठता से हासिल होती है।
हम ईमानदारी से आपके स्वप्नों को साकार करने और आपकी क्षमता को खोजने के लिए एक स्वच्छ व उपयुक्त वातावरण प्रदान करने का संकल्प लेते हैं। यहाँ, हमारे विद्यालय में यह सुनिश्चित है कि आप शीघ्र ही अपने शिक्षकों के साथ मिलकर बुलन्दियों को छू लेने की क्षमता विकसित कर लेंगे।